Pure desi ghee sweets since 1950 Open every day, 8 am to 9 pm

+91 94131 12125

Jhandewalan Temple

Jhandewalan Temple

झंडेवालान मंदिर एक प्राचीन हिन्दू मंदिर है जो झंडेवाली माता को समर्पित है। यह मंदिर झंडेवालान रोड, करोल बाग, दिल्ली, भारत में स्थित है। यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध व देवी शाक्ति का प्रतिक है। मंदिर में पूरे साल भक्त माता के दर्शन हेतू बड़ी संख्या में आते है। इस मंदिर का नाम शाहजहां शासनकाल में रखा गया था जब शाहजहां ने प्रार्थना के रूप में देवी को झंडा अर्पित किया था। ऐसा माना जाता है कि झंडेवालान मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित था। इस जगह जब खुदाई की गई तो जमीन के अन्दर से माता कि मूर्ति पाई गई, बाद में यहां मंदिर बनाया गया। ऐसा माना जाता है कि बद्री भगत जो माता के परम भक्त थे उनको माता ने स्वप्न में दर्शन दिये और जमीन में मूर्ति के बारे में बताया। इसके बाद यहां मंदिर का निर्माण किया गया था। झंडेवाली माता कि मूल मूर्ति मंदिर के निचले स्तर पर स्थित है। यह मंदिर हिन्दूआंे के लिए एक धार्मिक स्थल है। यह पर सभी जाति व धर्म के लोग पूजा अर्चना करते है। मंदिर में देवी के मंत्रों का जाम दिन-रात होता रहता है मंदिर का वातारण भक्तों के लिए सुख, शांति व स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम स्थान है। झंडेवालान मंदिर में सभी त्यौहार मनाये जाते है विशेष कर दुर्गा पूजा व नवरात्र के त्यौहार पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। इस दिन मंदिर को फूलो व लाईट से सजाया जाता है। मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं के दिल और दिमाग को शांति प्रदान करता है।

Other temples we deliver to

Happy Diwali. Our sweets on brass plates, with diyas, Lakshmi ji and Ganesh ji

Bring sweetness to your family this Diwali

With love from the GMB family